E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

डोंगरगांव पंचायत में इंजीनियर से मारपीट करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार,

न्यायालय ने भेजा जेल*

—

*डोंगरगांव पंचायत में इंजीनियर से मारपीट करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल*

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह (राजनांदगांव), डोंगरगांव।

*भुगतान के नाम पर इंजीनियर से की थी गाली गलौज और मारपीट, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया*

डोंगरगांव नगर पंचायत कार्यालय में बिल भुगतान को लेकर इंजीनियर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

*25 मई को हुई थी घटना*

जानकारी के अनुसार 25 मई को प्रार्थी कृपाराम वर्मन पिता कुंवर सिंह वर्मन उम्र 56 वर्ष, निवासी डोंगरगांव द्वारा थाना डोंगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी नगर पंचायत डोंगरगांव में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। दोपहर लगभग 3.30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे।

*पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद*

उसी दौरान आरोपी हरिशंकर साहू पिता हीराराम साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 मटिया, थाना डोंगरगांव कार्यालय में पहुंचकर बिल भुगतान की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की, जिससे प्रार्थी को चोट आई।

*धारा 351, 121, 115, 296 के तहत केस दर्ज*

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में धारा 296, 115(2), 351(2), 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस आईपीएस आदित्य कुमार द्वारा थाना डोंगरगांव की टीम गठित कर आरोपी पता साजी कर आरोपी हरिशंकर साहू पिता हीराराम साहू उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 13 मटिया थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई।

*आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया*

पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*पुलिस की अपील*

थाना प्रभारी डोंगरगांव ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालना और सरकारी कर्मचारी से मारपीट करना गंभीर अपराध है। ऐसी घटना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि कानून को अपने हाथ में न लें।

—

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!