Uncategorized
मिट्टी के मटकों का किया वितरण

बयाना।गंगा दशहरा के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था अपना घर सेवा समिति पुरुष एवं महिला इकाई बयाना के संयुक्त तत्वावधान में 51 माता बहनों को शीतल जल हेतु घड़ों (मिट्टी के मटकों) का वितरण आध्यात्मिक स्वरूप देते हुए स्वास्तिक चिन्ह, कलाया धागा,मुद्रा,शीतल जलजीरा एवं फलों के साथ भेंट किए गए।इसके अलावा भी समय समय पर समिति के रचनात्मक कार्यक्रम किये जाते है।


