E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

हटाए गए कोतवाली टीआई, उपेन्द्र को मिली जिम्मेदारी

कोतवाली को लेकर लगातार सामने आ रही थी शिकायत, बीती रात हुआ था चक्काजाम*

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*हटाए गए कोतवाली टीआई, उपेन्द्र को मिली जिम्मेदारी: कोतवाली को लेकर लगातार सामने आ रही थी शिकायत, बीती रात हुआ था चक्काजाम*

*राजनांदगांव।* शहर में कोतवाली थाना अंतर्गत लचर हो रही कानून व्यवस्था के चलते आखिरकार कोतवाली टीआई मिलन सिंह को हटा दिया गया है। अब उनके स्थान पर उपेन्द्र शाह नये टीआई बनाए गए हैं।

*लगातार बिगड़ रही थी कानून व्यवस्था*

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी। हाल ही में लव जिहाद के एक मामले में शहर के भीतर लायन आर्डर की स्थिति निर्मित की। नाराज हिन्दू संगठनों ने बीती रात महावीर चौक में तकरीबन 3 घंटे तक चक्काजाम किया। दोपहर को कोतवाली के सामने ही मारपीट हुई।

*चोरी, उठाईगिरी रोकने में नाकाम रही पुलिस*

गौरीनगर क्षेत्र में एक हत्या के अलावा शहर में चोरी, उठाईगिरी की घटनाओं को रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही थी। कई दिनों से कोतवाली टीआई को हटाए जाने की चर्चा चल रही थी।

*एसपी ने जारी किया आदेश*

एसपी अंकिता शर्मा ने एक आदेश जारी कर मिलन सिंह को हटाकर उनके स्थान पर उपेन्द्र शाह को नया टीआई बनाया है। बीती रात हुए चक्काजाम और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।

नए टीआई उपेन्द्र शाह ने कार्यभार संभालते ही कहा कि शहर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!