Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़राज्य

कवर्धा।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

कवर्धा।  जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतिका के कपड़े भी फटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना कवर्धा थाना क्षेत्र की है। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगारपुर गांव के पास एक महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव के कपड़े फटे हुए थे और सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले। लाश को देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने महिला के साथ पहले जबरदस्ती की, फिर उसकी हत्या कर दी गई।

फिलहाल महिला कौन थी और मौके पर कैसे पहुंची, या फिर उसे किसने लाया। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर महिला की फोटो के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेजों की भी जांच की जा रही है।

 

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले में मृतिका महिला के गुमशुदगी का भी पता लगाने में जुटी हुई है। जांच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। कबीरधाम पुलिस महिला संबंधि अपराध को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच तेजी से कर रही है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!