E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दुनियादेशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़
Trending

नेत्रदान करने वाले परिवार का श्रद्धांजलि सभा में सम्मान, दो नेत्रहीनों के जीवन में आएगा उजाला

नेत्रदान करने वाले परिवार का श्रद्धांजलि सभा में सम्मान, दो नेत्रहीनों के जीवन में आएगा उजाला

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

बरेला। स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी साहू, वार्ड नंबर 6 बरेला की श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजनों द्वारा किए गए प्रेरणादायी नेत्रदान के लिए परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने परिवार के मानवीय एवं अनुकरणीय निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

सक्षम एवं नेत्र ज्योति मिशन बरेला की ओर से महेंद्र जैन, धर्मेन्द्र जैन एवं विपिन साहू की उपस्थिति में स्वर्गीय मोहनलाल जी साहू के परिजनों को सम्मान-पत्र भेंट किया गया। उपस्थित सदस्यों ने परिवार के इस पुनीत निर्णय के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि नेत्रदान के माध्यम से परिवार ने अपने प्रियजन की स्मृति को सदैव जीवंत रखने का कार्य किया है।

उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त 2026 को स्वर्गीय श्री मोहनलाल साहू के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्र ज्योति मिशन बरेला के माध्यम से नेत्रदान का निर्णय लिया था। समय पर संपन्न हुए नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद बनी है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान ऐसा महान कार्य है, जिसके माध्यम से मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला लाया जा सकता है। परिवार का यह निर्णय समाज को मानवता और सेवा का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

नेत्रदान—मृत्यु के बाद भी किसी की जिंदगी में रोशनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!