इंडियन बैंक ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। बैंक ने सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।शुद्ध लाभ 14.71 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3,018 करोड़ से बढ़कर 3,462 करोड़ रुपये हो गया है। परिचालन लाभ में 46.58 प्रतिशत की वृद्धि 7,090 करोड़ रुपये,शुद्ध ब्याज आय 17.83 प्रतिशत बढ़ी 7,719 करोड़ रुपये,कुल कारोबार 14.22 प्रतिशत बढ़कर 15,96,018 करोड़ रुपये हो गया है।
अग्रिम (Advances) में 16.39 प्रतिशत की वृद्धि 7,21,982 करोड़ रुपये, RAM क्षेत्र में 17.74 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है।
बैंक ने बल्क जमा में तिमाही आधार पर 5.60 प्रतिशत की कमी की है और 22,486 करोड़ रुपये की नई FCNR(B) जमा जुटाई है। कुल लेनदेन में डिजिटल हिस्सेदारी 96 प्रतिशत रही।H1FY27 में बैंक का शुद्ध लाभ 12.42% बढ़कर 6,735 करोड़ रुपये रहा।
बैंक का नेटवर्क 6,017 शाखाओं, 5,678 एटीएम और 18,379 बी सी के साथ देशभर में कार्यरत है।




