Uncategorized

पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का सर्वसमाज करेगा सम्मान

बयाना। कस्वा भुसावर में सर्व समाज के द्वारा भरतपुर के पूर्व सांसद 101 वर्षीय पंडित रामकिशन का सम्मान किया जायेगा ।पंडित रामकिशन वैर विधानसभा क्षेत्र से भी वर्ष 1962 से 1972 तक लगातार सोसलिस्ट पार्टी से विधायक रहे है।वह लगातार 14 वर्ष तक भरतपुर जिले के जिला प्रमुख भी रहे है।उनका गाँवों गाँवो में लोगों से हमेशा सीधा और जमीनी जुड़ाब रहा है ।इस महीने की 17 तारीख को भुसावर कस्वे की राजा मंडी स्थित गुर्जर धर्मशाला में दोपहर 12 बजे से शुरू होने बाले सम्मान समारोह मे कस्वा और आसपास के गाँवो से बड़ी संख्या में हर वर्ग के गणमान्य व्यक्ति भाग लेगे ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न वर्गो और संगठनों की और से भी पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन का सम्मान किया जायेगा । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये तैयारियां की जा रही हैं क्षेत्र के लोगों से सम्मान समारोह में भाग लेगे की अपील कि गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!