यूपी

संयुक्त निदेशक ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। संयुक्त निदेशक डॉ आर.के सोनी ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टहरौली में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी राठौर व सत्येन्द्र तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त निदेशक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक,ओपीडी,आई पीड़ी,वार्ड,लेवर रूम,ओटी सहित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और साथ भी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली।

इस अवसर पर डॉ केएल राव,अरविंद कुमार एलटी,नवनीत खरे,दुष्यंत यादव स्टाफ नर्स,सरोज यादव अजय जोशी सहित समस्त आशाएं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद संयुक्त निदेशक डॉ आरके सोनी ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ गिरजा शंकर गुप्ता,जितेन्द्र कुमार एलटी,उमा रावत,अशोक कुमार कैलाश नारायण सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!