यूपी
भागवत कथा की 15 जून सोमवार को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
झांसी। निज निवास (सोना बुक डिपो वाली गली) महावीर नगर आरामशीन बी.एच.ई.एल झांसी में श्रीमद् भागवत का आयोजन 15 जून सोमवार से होगा। भागवताचार्य पंडित कृष्ण बिहारी तिवारी (टिंकू महाराज कोटरा) कथा श्रवण कराएंगे। भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा 15 जून सोमवार को निकाली जायेगी। कथा की तैयारियों के लिए दयाशंकर,शिवशंकर,अशोक कुमार,श्याम किशोर,आशीष,अनुज,कृष्णा,दीप,अर्शिव सहित आदि लोग लगे हुए है।




