Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना अन्तर्गत महिला लाभार्थियों को भेंट की टूलकिट,दीं शुभकामनाएं

मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गर्मी के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति पर किया संतोष व्यक्त, निरंतरता बनाए रखने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें :- मा0 प्रभारी मंत्री जी

जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) के अन्तर्गत हुए इलाज पर किया संतोष व्यक्त

जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त किया जाए:- प्रभारी मंत्री जी

जनपद में अतिकुपोषित 5533 बच्चों के सापेक्ष 5231 बच्चों के सुधरीकरण पर किया संतोष व्यक्त

महिला पॉलिटेक्निक में 403 स्वीकृत सीटों के सापेक्ष प्रवेशित अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु प्रचार- प्रसार करने के निर्देश

जिला स्तरीय अधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा करें- प्रभारी मंत्री

जनपद में ग्राम पंचायत की भूमि पर मॉल बनाकर पंचायत की बढ़ाएगें आय- जिलाधिकारी

झांसी। आज माननीय मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति समीक्षा की आवश्यक बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री जी ने जनपद में बिजली और पानी की आपूर्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसकी निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आम जनता को राहत देने के लिए अब तक किए गए कार्य एवं अन्य योजनाओं की अपडेट प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त अधिकारी अपने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने जनपद में गर्मी को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुरूप नियमित एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराई जाए, ताकि किसानों एवं आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तथा जहां जरूरत हो, जर्जर तारों को बदलने की वहां तत्काल तार बदलने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि शहर क्षेत्र में एक नया ट्रांसमिशन बन रहा है, लाइन डाली जा रही है। कार्य पूर्ण होते ही शहर से विद्युत की समस्या का निदान सुनिश्चित कर लिया जाएगा।

समीक्षा बैठक में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की जानकारी ली, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना अंतर्गत घरों में लगे प्रत्येक जल संयोजन तक पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है वहां टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने योजनांतर्गत रोड काटने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा जल्द से जल्द रीस्टोर करने के निर्देश दिए। जिला जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसी समस्त सड़कों के फोटोग्राफ लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द आवागमन हेतु सुलभ बनाया जाएगा। बैठक में आईसीडीएस पोषण अभियान की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी ने अति कुपोषित बच्चों की जानकारी ली और जनपद में सैम/ मैम में में चिन्हित 5533 बच्चों की सापेक्ष 5231 बच्चों के सुधरीकरण पर अच्छा कार्य होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र की जानकारी ली, वर्ष 2023-24 में 45 के सापेक्ष 43 पूर्ण एवं 02 निर्माणाधीन एवं वर्ष 2024-25 में 18 के सापेक्ष 12 पूर्ण 06 निर्माणाधीन को पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने वर्किंग वोमेन हॉस्टल और बालिका छात्रावास के निर्माण की जानकारी ली।
माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा जनपद में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान की समीक्षा के दौरान वीरांगना झलकारी बाई महिला पॉलिटेक्निक झांसी में 403 स्वीकृत सीटों के सापेक्ष मात्र 268 अभ्यार्थियों के प्रवेश पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य महिला पॉलिटेक्निक झांसी को निर्देशित किया की व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संचालित पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, कंप्यूटर साइंस, फैशन डिजाइनिंग सहित अन्य विषयों में शत प्रतिशत प्रवेश कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो ताकि वह स्वावलंबी बन सके। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक झांसी में 415 प्रवेश हेतु स्वीकृत सीटों के सापेक्ष 376 पर संतोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत प्रवेश कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटीआई में अच्छा कार्य होने पर संतोष व्यक्त किया। जनपद में महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा के दौरान श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी मा0 मंत्री, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश ने जनपद में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) के अंतर्गत 590463 लक्ष्य के सापेक्ष 511412 गोल्डन कार्ड बनाते हुए 96367 लाभार्थियों को उपचारित करने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा टीबी मुक्त भारत के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया और सुझाव दिया कि चिन्हित मरीजों को अधिकारी एवं विभिन्न संगठन गोद ले और स्वास्थ्य लाभ कराते हुए उन्हें टीबी मुक्त कराएं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद में अधिकारियों द्वारा टीवी मरीजों को गोद लेकर उन्हें उपचारित कराए जाने की जानकारी दी। विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराए जाने का सुझाव दिया।
आयोजित बैठक में माननीय सभापति, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (राज्यमंत्री) श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि गेहूँ क्रय केंद्र पर पहले आने वाले किसान का गेहूं क्रय किया जाना सुनिश्चित किया जाए।किसी भी केंद्र पर दबंगई बर्दाश्त न की जाए। विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या ने मऊरानीपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही ताकि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कोई समस्या न हो।
बैठक का संचालन जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग की एक-एक परियोजना के विषय में जानकारी दी। उन्होंने मा0 प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि जल्द ही ग्राम पंचायत की भूमि पर मॉल बनाकर ग्राम पंचायत की आय को बढ़ाए जाने का कार्य किया जाएगा। इसकी अतिरिक्त उन्होंने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद में 13347 आवासों का निर्माण किया गया है। सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री द्वारा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना अंतर्गत 15 लाभार्थी महिलाओं को सर्टिफिकेट सहित टूलकिट का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री ने समस्त लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार पटेल, विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्या, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, मा0 सभापति उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड राज्यमंत्री श्री जमना प्रसाद कुशवाहा, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, डीएफओ श्री नीरज कुमार आर्य, सीएमओ डाॅ0 सुधाकर पांडेय,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार,आधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री दीपांकर चौधरी, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!