यूपी

सुरक्षा व कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से आज सोमवार देर शाम गुरसरांय थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस पैदल गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार शर्मा,कांस्टेबल गौरव शुक्ला,नितेश बैसला,आशीष वर्मा,नितिन यादव तथा महिला कांस्टेबल मानसी राजपूत,प्रिया यादव, नीलम और अंशी गौड़ समेत अन्य महिला व पुरुष पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!