E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिथौरा में सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस ध्वजारोहण, सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन*

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिथौरा में सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस ध्वजारोहण, सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन*

*जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पिथौरा में सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस ध्वजारोहण, सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

पिथौरा, 29 जून। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, पिथौरा शाखा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए सहकारिता के सिद्धांतों एवं मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद इस क्षेत्र में अनेक सकारात्मक पहलें हुई हैं, जिनका लाभ किसानों एवं आम नागरिकों तक पहुँच रहा है।

 

इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सहकारिता के प्रति जनजागरूकता एवं सेवा भावना को और अधिक मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!