अग्रवाल समाज ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया श्री अग्रसेन जी का जन्मोत्सव…!

अग्रवाल समाज ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया श्री अग्रसेन जी का जन्मोत्सव…!
✒️✍️भारत संवाद ✍️✒️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)अकोदिया में अग्रवाल समाज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ नगर इकाई अकोदिया द्वारा रविवार को अग्रवाल समाज के संस्थापक अग्र कुल शिरोमणि महाराजा श्री अग्रसेन जी का 5150 व जन्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया,अग्रसेन जयंती उत्सव दो दिवसीय आयोजन के तहत प्रथम दिवस शनिवार को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ अकोदिया द्वारा जिला अध्यक्ष ममता अग्रवाल नगर अध्यक्ष हनी गुप्ता सरोज गोयल के मार्गदर्शन में श्री गणेश मंदिर पर बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया सभी विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए आयोजन के द्वितीय दिवस रविवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री भगत जी के शिव मंदिर पर समाज जनों द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया सभी ने महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्र पूजन किया एवं महा आरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया समाज जनों ने महाराजा श्री अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे


