Uncategorized

भारत विकास परिषद, शाखा बयाना द्वारा 5 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ

बयाना। भारत विकास परिषद, शाखा बयाना (भरतपुर) द्वारा आयोजित 5 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ आज दीप प्रज्वलन एवं भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष उदयभान शर्मा, सचिव वेदप्रकाश सैनी एवं वित्त सचिव मनोज जी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सामाजिक चेतना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के उद्घाटन समारोह में संरक्षक रेणु मिश्रा, प्रांतीय प्रभारी योगेश पाराशर, गिरजेश शर्मा, महिला प्रमुख राधा अग्रवाल, सपना गर्ग, बबीता सिंघल, लवी मिश्रा, कल्पना अग्रवाल, जगदीश शर्मा, जयंत धारीवाल, नन्नू शर्मा, अक्षत मिश्रा,राजेंद्र पाल रावत, गोविन्द काका व मनीष भारद्वाज सहित परिषद के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

यह शिविर आगामी 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें बच्चों को योग, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, रचनात्मक कला, नैतिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा विभिन्न अभिरुचि आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने समूह छायाचित्र भी खिंचवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!