Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि कमलेश वर्मा तथा उपस्थित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी

संवाददाता – सत्येन्द्र गुप्ता
बैरिया (बलिया)। सुरेमनपुर स्थित शिव शक्ति स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्री भैरव क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कमलेश वर्मा, प्रबंधक, लाल झरी देवी महिला महाविद्यालय, बैरिया ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के उपरांत प्रतियोगिता का पहला मुकाबला दुर्जनपुर एवं दियारांचल गोपालनगर की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैच के दौरान खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमलेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। खेल स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के आयोजक सागर बागी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 08 जून 2026 को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आगामी मुकाबलों में रोमांच और प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन का संकल्प दोहराया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 224.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (12, 0);aec_lux: 218.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!