Uncategorizedलोकल न्यूज़

इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव की धूम, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता(रानीगंज बाजार)
बलिया। इंडियन स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन इंटर कॉलेज रानीगंज बाजार का वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और बच्चों के उत्साह से पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरमैन सरिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह नृत्य, नाटक और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की सराहना की।
अपने संबोधन में चेयरमैन सरिता सिंह ने कहा कि वार्षिक उत्सव बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और नैतिक विकास को भी आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल सत्येन्द्र यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!