E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

केलों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी

4.5 करोड़ का गांजा जब्त, शराब ठेके का मालिक निकला मास्टरमाइंड

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव

 

छत्तीसगढ़

महासमुंद

 केलों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 4.5 करोड़ का गांजा जब्त, शराब ठेके का मालिक निकला मास्टरमाइंड

 

 

पिथौरा। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए ‘सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक’ मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस ने 4.5 करोड़ रुपये के गांजा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना और नशा माफिया विनय शर्मा उर्फ पंडित जी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

 

केलों की आड़ में हो रही थी तस्करी

दरअसल, बसना पुलिस ने 17 अप्रैल को पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी कर एक आयशर माल वाहक वाहन (AP 39 TT 4556) को रोका था। पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन में कच्चे केलों के नीचे छिपाकर 29 प्लास्टिक बोरियों में 912.760 किलो अवैध गांजा रखा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई थी। मौके से पुलिस ने 4 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की थी। यह खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड होकर उत्तर प्रदेश के शामली में आरोपी विनय शर्मा के पास पहुंचाई जा रही थी।

 

 

तकनीकी विश्लेषण से खुला मास्टरमाइंड का राज

मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और आरोपी रामजी ठाकुर के मोबाइल के जांच में यह साफ हो गया कि इस पूरे काले कारोबार का मुख्य रिसीवर और फायनेंसर विनय शर्मा ही है। इसके बाद बसना थाना से एक विशेष पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई, जिसने 17 जून को आरोपी को धर दबोचा।

 

शामली का रहने वाला आरोपी विनय शर्मा (50) मूल रूप से शराब, भांग और गांजे के अवैध व्यापार का बड़ा सरगना है। वह कई राज्यों में 10 से अधिक शराब ठेकों की आड़ में इस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा था। मुख्य आरोपी विनय शर्मा को शामली (उत्तर प्रदेश) की माननीय न्यायालय के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत करा लिया गया है। बसना पुलिस की टीम आरोपी को महासमुंद ला रही है, जिससे पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

 

पुलिस की गिरफ्त में आया पूरा सिंडिकेट

महासमुंद पुलिस इस मामले में ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई करते हुए सप्लायर से लेकर खरीदार तक सबको जेल भेज चुकी है-

 

.विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी, मुख्य रिसीवर एवं सरगना (यूपी), 17 जून 2026 को हुआ गिरफ्तार

.अब्दुल नईम (निवासी झारखंड), कैरियर/वाहन चालक, 17 अप्रैल 2026 को हुआ था गिरफ्तार

.राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर, मुख्य बिचौलिया (मिडिलमैन), 24 अप्रैल 2026 को हुआ था गिरफ्तार

.रमाकांत बेहरा (निवासी कंधमाल, ओडिशा), मुख्य गांजा सप्लायर, 24 अप्रैल 2026 को हुआ था गिरफ्तार

.बबूल नायक (निवासी कंधमाल, ओडिशा), मुख्य गांजा सप्लायर, 14 मई 2026 को हुआ था गिरफ्तार

.अब तक की कुल जब्ती

.912.760 किलोग्राम अवैध गांजा

.एक आयशर प्रो 2059 माल वाहक गाड़ी (AP 39 TT 4556)

.04 फर्जी नंबर प्लेट्स

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!