मौसम के बदलाव के चलते कई जगहों पे हो रही विधुत व्यवस्था बाधित
विधुत सुधार में विभाग निस्वार्थ रूप से कर रहे कार्य!
मौसम के बदलाव के चलते कई जगहों पे हो रही विधुत व्यवस्था बाधित, विधुत सुधार में विभाग निस्वार्थ रूप से कर रहे कार्य!! शेखर ठाकुर(छत्तीसगढ़ ) श्री रूपचंद भीमनानी जी सांसद प्रतिनिधि एवं CSPDCL के AE और JE सांथियो को बगैर थके, बगैर शिकायत,, और लोगों की उलाहना, आलोचना के बावजूद कंधे से कन्धा मिलाकर राजनांदगाव की संस्कारीत बयार को चरितार्थ करते नजदीक से देखा है और उनके थके हुये शरीर और अनवरत कार्य से पीड़ित मनःस्थिति के बावजूद खुद को झोंके हुये देखा है,,,*
*विगत लगभग 10,12 दिन से राजनांदगाव में विद्युत् वितरण व्यवस्था की समस्या सुचना 90% कम है यह हम सब महसूस भी कर रहें हैं और हमारा यह ग्रुप भी इस बात का प्रमाण है,,,*
*ये सम्भव हुआ है विगत 30 दिनों से CSPDCL की पूरी टीम द्वारा समस्या ग्रस्त चिन्हकित क्षेत्रों में योजना बद्ध तरीके से अनवरत और अनथक कार्य करने की वजह से और इस दौरान मौसम की आकस्मिक मार के दौर में 18,20 घण्टे और कई बार 24 घण्टे भी कार्य किया है हमारे सांथियों ने,,,कोई भी इस ग्रुप में पीछे जाकर चैक कर लें प्रमाण मिल जायेगा,,,*
पूरी व्यवस्था के अवलोकन पश्चात शहर में कई कई ट्रांसफार्मर बदले गए, बढ़ाये भी गए और बहुत से स्थान पर केबल बदल कर बेहतर किया गया,,, इसी से सुगमता आई है,,,*
ऐसा नहीं है की अब समस्या नहीं होगी,,,24 घण्टे अनवरत काम करने वाले सिस्टम में काम आते रहेंगे और नई त्रुटियां भी आएंगी किन्तु प्रयास यह किया गया है की व्यवस्थागत कमियों को कम से कम करके रखें,,,*
*मौसम का बदलाव, तेज हवा और बारिश विद्युत् मंडल की वितरण व्यवस्था में बाधा और समस्या लाते ही हैं किन्तु यह निश्चित है की 3 दिन पुराने अनुभव की तरह जल्दी ही सुचारु हो जाएगी,,,कोई अनपेक्षित बड़ी समस्या न आ जाये तब तक,,,*
*यह सच है की सभी अपना व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं और भरपूर पारितोषीक भी पाते हैं,,,किन्तु उससे कहीं अधिक वे कार्य कर रहे हैं और हमारी सराहना और प्रशंसा के सही पात्र हैं विशेष कर हमारे सभी AEऔर JE सांथी गण,समस्त विधुत विभागीय सदस्य गणों का शुक्रिया जो आप लोगो द्वारा निरंतर कार्य करके सब व्यवस्था को सुचारु करने की पूर्ण कोशिस की जा रही है!!


