मनगट्टा रिसोर्ट में युवती की संदिग्ध मौत मामले में संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,
जबरन शराब पिलाकर किया गया था दुष्कर्म
क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव
मनगट्टा रिसोर्ट में युवती की संदिग्ध मौत मामले में संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जबरन शराब पिलाकर किया गया था दुष्कर्म
जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगट्टा स्थित विशलिंगवुड्स रिसॉट में भिलाई निवासी युवती की मौत के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में जबरन शराब पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रिसॉट संचालक भी शामिल है। तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है ।
मनगट्टा के रिसॉट में भिलाई निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के मामले को लेकर जांच कर रही पुलिस ने मृतिका के पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट और जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, मृतिका के परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से पाया कि आशुतोष उर्फ आशु, छत्रपाल उर्फ बल्लू एवं घनश्याम बेलचंदन द्वारा एक 24 वर्षीया मृतिका को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाते समय रास्ते में जबरन शराब पिलाया गया। वहीं मदहोशी की हालत में आशुतोश के द्वारा जबरन शराब पिलाई गई और विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में मदहोशी अवस्था का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी द्वारा जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया गया, जिससे मृतिका को चोटें भी आईं। इस मामले में एएसपी किर्तन राठौर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है ।
पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय बुचीभरदा राजनांदगांव निवासी आशुतोष हिरवानी, 25 वर्षीय ग्राम टेड़ेसरा निवास छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख और 25 वर्षीय ग्राम निकुम जिला दुर्ग निवास घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार किया है। वहीं विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील किया गया है।

