
सूरजपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन विस्तार को लेकर लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर 2026 को बिहारपुर में कई जगह कैंपेन लगाकर व्यापक जनसंपर्क किया गया, जहां 100 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव, बाजार एवं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और पार्टी की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन विस्तार को मजबूती मिलने की बात कही गई।
बिहारपुर में आयोजित सदस्यता कैंपेन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष माया सिंह के साथ सुरेश देवांगन एवं अरुण सिंह ने लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर घर तक संगठन और हर आवाज को सम्मान के संकल्प के साथ जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बिहारपुर में 100 से अधिक लोगों के सदस्य बनने को पार्टी ने संगठन के बढ़ते विस्तार और जनता के बीच लगातार बढ़ रहे संपर्क के रूप में बताया है।
____________________________________________
सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 📱 8109345489
