यूपी

सेवानिवृत पेंशनधारियों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक है कैशलेस कार्ड- डाॅ शिशिर पुरी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

पेंशन भोगियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की पहल

पेंशनर के कैशलेस कार्ड बनाने हेतु सीएमओ ऑफिस में लगेगा विशेष कैंप

25 जून 2026 से आगामी 10 कार्य दिवसों तक प्रतिदिन लगेगा कैंप- डॉ उत्सव राज

झांसी। स्वास्थ्य विभाग झांसी द्वारा सेवानिवृत्ति पेंशन धारकों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड योजना से आच्छादित किए जाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है, यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि सेवानिवृत्ति पेंशनर कर्मचारियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड के माध्यम से पेंशन धारकों को निःशुल्क उपचार की सुविधा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पेंशनर के पास कैशलेस कार्ड होना आवश्यक है। विशेष कैंप आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैशलेस कार्ड पेंशनर के कैशलेस कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पेंशनधारकों से अनुरोध किया है कि विशेष कैंप में पेंशनर को अपना आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, पेंशन पीपीओ नंबर तथा पेंशन धारक का बैंक खाता विवरण लाना आवश्यक होगा। इन दस्तावेजों के आधार पर सभी के कैशलेस कार्ड बनाए जाएंगे।नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ उत्सव राज ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में दिनांक 25 जून से आगामी 10 कार्य दिवसों तक विशेष कैंप का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 तक की कार्यालय अवधि में किया जा रहा है, जिसमें पेंशनधारक अधिक से अधिक संख्या में आकर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और उनके सभी आश्रितजनों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसकी सुविधा सभी सरकारी तथा इम्पेनल्ड निजी अस्पताल में मिलेगी। निजी अस्पताल में सालाना 5 लाख तथा सरकारी अस्पताल में बिना किसी सीमा के लाभ दिया जाएगा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!