यूपी

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचाव की देंगी जानकारी- डॉ ओपी राठौर 

दस्तक अभियान 11 जुलाई से होगा शुरू

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी राठौर ने बताया कि दस्तक अभियान 11 जुलाई से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर घर-घर जाएंगी। वे लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी देंगी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेंगी। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव-गांव,शहर-शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेगा। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर इसके संबंध में प्रचार प्रसार करने की दिशा में भी अधिकारियों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष फोकस हो सके और सभी ग्रामीण वासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित बचाया जा सके।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!