यूपी

डीएम कैम्प कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हुए सेवानिवृत्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

जिलाधिकारी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झांसी। जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात विशेष कार्याधिकारी (जिलाधिकारी कैंप) श्री राजेश कुमार कुशवाहा एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री शशिभूषण आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने की। जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री शशिभूषण एवं ओएसडी श्री राजेश कुमार कुशवाहा को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि श्री राजेश कुमार कुशवाहा ने अपने सेवाकाल के दौरान अत्यंत निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। प्रशासनिक कार्यों में उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन हमेशा महत्वपूर्ण रहा। जनपद के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। जिलाधिकारी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक नए जीवन की शुरुआत है। ईश्वर आपको स्वस्थ रखे और आप अपने अनुभव से समाज को निरंतर मार्गदर्शन देते रहें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त ओएसडी ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झाँसी में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन के अविस्मरणीय पलों में से एक रहेगा। समारोह में अपर जिलाधिकारी ( न्याय/ नामामी गंगे ), नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट,सहायक निदेशक, ओएसडी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पारिवार के सदस्यगण सहित समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त इन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं ओएसडी को शुभकामनाओं सहित विदाई दी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!