Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

भैयाथान के ग्राम शिवप्रसाद नगर में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का अधिकतम लाभ लेने हेतु किया गया प्रेरित

मत्स्य पालन को ग्रामीण आजीविका एवं आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने पर बल

सूरजपुर /10 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स्य पालन समूहों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में विकासखंड भैयाथान के ग्राम शिवप्रसाद नगर में मत्स्य पालकों एवं समूहों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मत्स्य पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों, तालाब प्रबंधन, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज, संतुलित आहार, मत्स्य रोग प्रबंधन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न मत्स्य विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा मत्स्य पालन को ग्रामीण आजीविका एवं आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उपस्थित मत्स्य पालकों एवं समूह सदस्यों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम शिवप्रसाद नगर के मत्स्य पालक, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को नवीन तकनीकों एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर जिले में मत्स्य उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि करना रहा।

___________________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 📱8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!