E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

कलेक्टर श्रीमती रैना जमील के मार्गदर्शन में विकासखंड ओड़गी में आयोजित शिविर, ग्रामीणों को झाड़-फूंक छोड़ वैज्ञानिक उपचार अपनाने का संदेश

सूरजपुर/ओड़गी। कलेक्टर श्रीमती रैना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के मार्गदर्शन में विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत कोल्हुआ में वृहद स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय चौहान एवं खंड कार्यक्रम प्रबंधक आयाम के सतत प्रयासों से आयोजित इस शिविर में वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविर में कुल 398 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 100 से अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित पाए गए। लगभग 40 महिलाओं का महिला स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण एवं उपचार किया गया, वहीं 50 मरीजों की उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) एवं मधुमेह (शुगर) की जांच की गई। अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को भी चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

इस दौरान मलेरिया, त्वचा रोग, क्षय रोग (टीबी) एवं कुष्ठ रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता, संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल, नशामुक्ति तथा वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सांप, बिच्छू अथवा अन्य विषैले जीव-जंतुओं के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या शासकीय अस्पताल पहुंचकर वैज्ञानिक एवं समय पर उपचार प्राप्त करें।

शिविर में स्वास्थ्य शिविर प्रभारी डॉ. सुरेश मिश्रा, डॉ. विकास दुबे, डॉ. अमन, डॉ. उपेंद्र, डॉ. चंद्रकला मिंज, सीतारावती, सतीश साहू, प्रेमलता सिंह, दीपक साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता, शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे दूरस्थ क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी पहल बताया।

_____________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 📱 8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!