E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

किराए के मकान में रह रही युवती की चाकू गोदकर हत्या,

मचा हड़कंप, फरार आरोपी की तलाश जारी*

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*किराए के मकान में रह रही युवती की चाकू गोदकर हत्या, मचा हड़कंप, फरार आरोपी की तलाश जारी*

भिलाई के रामनगर इलाके में किराए के मकान में रह रही एक युवती की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक युवती अपनी एक सहेली के साथ किराए के कमरे में रहती थी। दोनों वैशालीनगर स्थित फ्रेंड्स कैफे में काम करती थीं।

 

बताया जा रहा है कि घटना आज सुबह की है। उस समय युवती की सहेली दूसरे कमरे में नहा रही थी, जबकि युवती अपने कमरे में मौजूद थी। तभी एक युवक अचानक धारदार चाकू लेकर कमरे में घुसा और युवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग और उसकी सहेली मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतिका की पहचान बेमेतरा निवासी 20 वर्षीय खुशी साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद वैशालीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!