E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

महतारी वंदन योजना से कटा एक लाख 55 हजार महिलाओं का नाम !

विपक्ष के सवालों से घिरी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

*महतारी वंदन योजना से कटा एक लाख 55 हजार महिलाओं का नाम ! विपक्ष के सवालों से घिरी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट* 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज डेढ़ लाख महिलाओं के महतारी वंदन की राशि बंद होने का मामला गूंजा। विपक्ष के सदस्यों ने इसे लेकर विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिसका मंत्री संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। नाराज विपक्ष के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का वॉकआउट कर अपना आक्रोश जताया।

 

प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य उमेश पटेल ने यह मामला उठाते हुए पूछा कि इस योजना के शुरू होने पर कितनी महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा था और वर्तमान में इनके हितग्राहियों की संख्या कितनी है। विपक्षी सदस्य ने यह भी जानना चाहा कि 1 लाख 55 हज़ार 655 महिलाओं को यह राशि क्यों बंद कर दी गई है। चर्चा के दौरान उमेश पटेल ने पूछा कि इस योजना का पोर्टल कब खुलेगा और नए हितगाही जोड़े जायेंगे।

 

–

जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि जिन हितग्राहियों का KYC नहीं हुआ था उनके नाम हटाए गए इसके अलावा कुछ लोगों ने गलत जानकारी दी और इस योजना का लाभ उठा रहे थे ऐसे लोगों के नाम पात्रता सूची से हटाए गए हैं। मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!