E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जल जीवन मिशन का हाल बेहाल, पानी की टंकी बनी शोपीस,

नदी के झरिया से बुझा रहे ग्रामीण प्यास*

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*

*जल जीवन मिशन का हाल बेहाल, पानी की टंकी बनी शोपीस, नदी के झरिया से बुझा रहे ग्रामीण प्यास*

 

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावों के बीच मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड स्थित पिट्टेमेटा गांव में योजना अधूरी पड़ी है। गांव में बनाई गई पानी की टंकी और टावर उपयोग के अभाव में शोपीस बने हुए हैं, जबकि ग्रामीण बरसात के मौसम में भी नदी में झरिया बनाकर पीने का पानी जुटाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले शुरू किया गया पेयजल आपूर्ति कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। घर-घर तक पाइपलाइन बिछाने और जल आपूर्ति की व्यवस्था अधूरी है। गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण टंकी लंबे समय से खाली पड़ी है और योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में पहले से मौजूद सोलर सिस्टम आधारित छोटी पानी टंकी भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उससे जुड़े हैंडपंप में भी लीकेज की समस्या है, जिससे नलों से बेहद कम पानी निकलता है। ऐसे में ग्रामीणों को घंटों इंतजार करने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।
पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों ने नदी के पानी को ही सहारा बना लिया है। वे झरिया बनाकर अपनी दैनिक जरूरत का पानी भर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गांव के प्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन से जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य को जल्द पूरा कर नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!