E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

इधर बिजली बंद, उधर शराब पी रहे थे कर्मचारी: लापरवाही पर ठेका कर्मचारी को हटाया

लाइन सहायक को नोटिस जारी, एक का रुकेगा इंक्रीमेंट

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*राजनांदगांव*

*इधर बिजली बंद, उधर शराब पी रहे थे कर्मचारी: लापरवाही पर ठेका कर्मचारी को हटाया, लाइन सहायक को नोटिस जारी, एक का रुकेगा इंक्रीमेंट*

*राजनांदगांव।* सोमनी क्षेत्र में बिजली कंपनी के उप केंद्र में ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। जब ग्रामीण बिजली गुल की शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचे तो वहां कर्मचारी शराब पीते मिले। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए ठेका कर्मचारी को तत्काल हटा दिया और लाइन सहायक को नोटिस जारी कर एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है।

*ड्यूटी टाइम में चल रही थी शराब पार्टी*

मामला 16 मई की रात का है। सोमनी उपकेंद्र में पदस्थ लाइन सहायक श्रेणी-दो ललेश्वर दास साहू और एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी धनेश देशमुख ड्यूटी के दौरान उपकेंद्र में ही शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी शराब पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

*वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज*

वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सोमनी उपसंभाग में हड़कंप मच गया। कंपनी के ईई कौशलेन्द्र पाण्डेय ने लाइन सहायक को ड्यूटी के दौरान शराब पार्टी करना अनुशासनात्मक कार्रवाई का पात्र माना।

*आउटसोर्सिंग कर्मी पर गिरी गाज, ठेका कंपनी को पत्र*

विभाग ने ललेश्वर दास साहू के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनकी आगामी एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। शराब पार्टी में शामिल आउटसोर्सिंग कर्मचारी धनेश देशमुख को तत्काल काम से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

संबंधित ठेकेदार फर्म मेसर्स वीणा इंटरप्राइजेस (प्रोप्राइटर सुरेन्द्र रामटेके) को भी भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। सहायक अभियंता राजेन्द्र कुमार साहू ने ठेका फर्म को पत्र जारी कर तत्काल धनेश देशमुख को हटाकर नया कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

*ईई ने जताई नाराजगी*

ईई कौशलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपकेंद्र जैसी महत्वपूर्ण जगह पर शराब पीना गंभीर कदाचार है। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई गई तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!