E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*राजनांदगांव: दीनदयाल कॉलोनी में जलभराव से त्राहि-त्राहि

महापौर के निरीक्षण के बाद निगम में मची हलचल, जल्द होगा स्थाई समाधान** 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*राजनांदगांव: दीनदयाल कॉलोनी में जलभराव से त्राहि-त्राहि, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम में मची हलचल, जल्द होगा स्थाई समाधान** 

 

*राजनांदगांव* । शहर के दीनदयाल कॉलोनी स्थित मुदलियार चाल में मानसून की पहली बारिश ने ही निगम की नाली और नालों की पोल खोल दी। कई दिनों से जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण रहवासी बीमारियों के खतरे से जूझ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

 

स्थिति का जायजा लेने *राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव जी* अचानक कॉलोनी पहुंचे। उनके साथ *आयुक्त श्री रामटेके जी*, *निगम अध्यक्ष श्री पारस वर्मा जी*, वार्ड पार्षद और निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

निरीक्षण के दौरान आक्रोशित रहवासियों ने महापौर जी को बताया कि *”हर साल बरसात में यही हाल होता है। नाले जाम हैं, सफाई नहीं होती। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।”*

 

जनता की समस्या सुनकर महापौर जी ने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई और *24 घंटे के अंदर नालों की सफाई और जल निकासी का काम शुरू करने के सख्त निर्देश* दिए।

 

महापौर जी ने कहा कि *”नागरिकों को मूलभूत सुविधा देना निगम की जिम्मेदारी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जलभराव की समस्या का स्थाई और ठोस समाधान निकाला जाएगा। नए नाले बनाए जाएंगे और पुराने नालों का नवीनीकरण किया जाएगा”*।

 

उन्होंने यह भी कहा कि निगम टीम लगातार कॉलोनी का दौरा करेगी ताकि काम में ढिलाई न हो। रहवासियों ने महापौर जी के आश्वासन पर राहत की सांस ली।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!