E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत,

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम* 

 

 

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बाद में प्रशासन द्वारा 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

 

घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है. मृतक मासूम का भाई फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है. स्कूल बस तक छोड़ने के लिए मासूम भी परिजनों के साथ गई थी. इसी दौरान ड्राइवर ने बस को रिवर्स किया, जिससे मासूम चपेट में आ गई. दो साल की युवानसी नरेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.

 

–

दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया. घटना के बाद पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की प्रतिनिधि भी वहां पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की. मृतिका के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजे देने की मांग पर सहमति बनी. उन्होंने 2 महीने में मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया.

 

पुलिस ने स्कूल बस को खड़गांव थाना लाकर सुपुर्द कर दिया है. एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने मामले को लेकर कहा कि घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इधर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो महीने मुआवजा नहीं दिया जाता है तो ग्रामीण स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!