Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीति कर लोकतांत्रिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है : स्वप्निल तिवारी

कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीति कर लोकतांत्रिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है : स्वप्निल तिवारी

कांग्रेस छात्रों के नाम पर राजनीति कर लोकतांत्रिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है : स्वप्निल तिवारी

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

महासमुंद -भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कांग्रेस द्वारा हाल ही में किए गए आंदोलन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने छात्रों के हितों की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर आयोजित आंदोलन में वास्तविक छात्रों के स्थान पर अपने युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं को आगे कर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने तथा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की।

स्वप्निल तिवारी ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिस प्रकार की अभद्र भाषा, अशोभनीय व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, वे किसी जिम्मेदार छात्र आंदोलन की पहचान नहीं हो सकतीं। उनका कहना है कि छात्र अपने भविष्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं गरिमापूर्ण तरीके से उठाने में विश्वास रखते हैं, जबकि कांग्रेस ने इस आंदोलन को राजनीतिक मंच बनाकर सामाजिक और राजनीतिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल लोकतंत्र का अपमान है, बल्कि देश की स्वस्थ राजनीतिक संस्कृति के भी विरुद्ध है। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है, लेकिन उसका स्वरूप मर्यादित, संयमित और संवैधानिक होना चाहिए।

भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार सदन के भीतर सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए सदैव तैयार रही है और विपक्ष को भी लोकतांत्रिक विमर्श में भाग लेना चाहिए। यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हितों के प्रति गंभीर होती, तो वह संसद में चर्चा से भागने के बजाय रचनात्मक सुझाव देती और समाधान खोजने में सहयोग करती।उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस हर जनहित के विषय को राजनीतिक अवसर में बदलने का प्रयास करती है। छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीतिक लाभ लेने की मानसिकता कांग्रेस की वास्तविक सोच को उजागर करती है। देश के युवाओं को भ्रमित करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

स्वप्निल तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि देश का युवा सत्य और विकास की राजनीति को समझता है तथा वह ऐसे राजनीतिक षड्यंत्रों का हिस्सा नहीं बनेगा। भारतीय जनता पार्टी सदैव छात्रों, युवाओं और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!