E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

खड़ी पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर,

15 वर्षीय किशोर की मौत, 10 घायल* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*खड़ी पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत, 10 घायल* 

 

 

राजनांदगांव। : देर रात राजनांदगांव जिले के पेंड्री और तुमड़ीबोड़ के बीच नेशनल हाईवे पर खराब होकर खड़ी एक पिकअप वाहन से तेज रफ्तार ट्रेलर की भीड़त हो गई। इस हादसे भिलाई निवासी एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई वहीं 10 लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

 

देर रात राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर से पिकअप वाहन में दर्शन कर दुर्ग-भिलाई निवासी शर्मा परिवार के लोग लौट रहे थे। इसी दौरान जिले के तुमड़ीबोड़ के समीप उनकी पिकअप वाहन खराब हो गई।सड़क पर ही वाहन किनारे लगाकर वाहन चालक द्वारा मरम्मत का कार्य किया जा रहा था और वाहन में लोग भी बैठे हुए थे। तभी नागपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेलर ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में वाहन सवार 15 वर्षीय भिलाई निवासी वंश शर्मा की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया गया है ।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!