E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

रायगढ़। पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव*

*छत्तीसगढ़

रायगढ़। पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

 

 

रायगढ़। रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को खोजकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

अपराध और न्याय जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपनी पुत्री के साथ थाना भूपदेवपुर पहुंची और ग्राम जैमुड़ा निवासी शिव कुमार चौहान (20 वर्ष) के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी पुत्री 14 जुलाई 2026 को अपने रिश्तेदार के घर घरघोड़ा गई थी, जहां से वह लापता हो गई। परिवारजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी आरोपी ने स्वयं फोन कर बताया कि वह युवती को अपने साथ गांव ले आया है और उससे शादी करेगा।

 

 

परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने पर आरोपी 19 जुलाई को युवती को उसके घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे ग्राम टेंडा नवापारा से मोटरसाइकिल में बैठाकर शादी का झांसा देकर अपने गांव जैमुड़ा ले गया, जहां अपने घर में 6-7 दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नव पदस्थ थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक द्वारा महिला उप निरीक्षक संध्यारानी कोका ने पीड़िता का कथन दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक ने तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!