E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सालों से जर्जर पड़ी है दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क,जनप्रतिनिधि लापरवाह

प्राचीन भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर में इसी रास्ते से आते हैं दूर-दूर के श्रद्धालु

बलिया। एक तरफ तो सरकार, विधायक और जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण सड़कों पर विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है लेकिन दूसरी तरफ जमीन पर सच्चाई कुछ और है इसी का एक नमूना बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के प्राचीन और प्रसिद्ध गांव सोनाडीह में देखने को मिलेगा जहां सोनाडीह से बेलौली(मऊ) की तरफ जाने वाली मऊ और बलिया दो जिलों को जोड़ती हुई सड़क पिछले दसियों साल से जर्जर हालत में है जिसकी कोई मरम्मत तक नहीं हो रही है नये सिरे से बनवाना तो दूर की बात है।

यह हालात तब हैं जब एक तरफ सरकार लगातार ग्रामीण सड़कों के बनवाने और ग्रामीण यातायात सुगम करने पर जोर दे रही है इस के बावजूद भी गांव सोनाडीह से बेलौली को जाने वाली सड़क के जितने हिस्से बलिया में पड़ते हैं वह बुरी तरह से जर्जर हैं जबकि मऊ जिले में पड़ने वाले हिस्से अच्छी हालत मे हैं मौके पर दशा यह है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क यह पता चलना मुश्किल है।

 

हालांकि इस तरफ से होकर मऊ जिले के सीमावर्ती गांवों रामपुर, बेलौली, चांदपुर आदि जाने का यह सबसे सरल और निकटतम मार्ग है साथ ही मऊ जिले की तरफ से सोनाडीह गांव के प्रसिद्ध भागेश्वरी परमेश्वरी मंदिर आने का भी यह सबसे निकटतम और सुगम रास्ता है जिससे तमाम श्रद्धालु प्रतिदिन आना जाना करते हैं लेकिन इन तमाम बातों के बावजूद भी स्थानीय जनप्रतिनिधि इस सड़क के निर्माण के प्रति बिल्कुल लापरवाह बने हुए हैं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि एक लंबा वक्त हो गया जब इस सड़क पर एक कंकड़ तक नया नहीं पड़ा है और कम से कम पिछले कई साल से हम लोग इस सड़क को इसी तरह से देख रहे हैं।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!