Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

नशे से दूरी, उज्ज्वल भविष्य की ओर—ब्रह्माकुमारीज़ ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

बरुआसागर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मऊरानीपुर के तत्वावधान में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत बरुआसागर के संस्कार संस्कृति इंटर कॉलेज, नगरपालिका पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय उर्दू मीडियम में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरुआसागर केंद्र प्रभारी बीके उमा दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल बीड़ी, गुटखा, शराब और जुए तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल गेम और सोशल मीडिया की लत भी एक प्रकार का नशा है, जिसका मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार एवं राजयोग के माध्यम से तनावमुक्त और श्रेष्ठ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद निवाड़ी केंद्र प्रभारी बीके रचना दीदी ने ब्रह्माकुमारी संस्था का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि संस्था विश्वभर में आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई। बीके आरती दीदी ने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं संस्कारवान भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

संस्कार संस्कृति इंटर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मेघा दीक्षित ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियानों की निरंतर आवश्यकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे इस जनहितकारी अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर बीके प्रिंसी दीदी, महेश अग्रवाल (व्यापार मंडल संरक्षक), संजीव भाई, रत्ना साहू, निधि निरंजन, पुष्पांजलि मैम, बृजभूषण सर सहित विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!