यूपी

सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसडीएम 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार की अध्यक्षता में 16 जुलाई गुरुवार को तहसील परिसर में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकारी,ग्राम समाज और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं की सूची को तत्काल अपडेट किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने तालाबों,चरागाहों,श्मशान घाटों और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण या कब्जा कर रखा है। उन्हें तुरंत चिह्नित कर बेदखली की कार्रवाई शुरू की जाए। उपजिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया। सार्वजनिक शिकायतों और ‘आईजीआरएस’ (IGRS) पोर्टल पर दर्ज भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए,संवेदनशील और विवादित जमीनों को मुक्त कराने के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर पैमाइश करेंगी,बार-बार अवैध कब्जा करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई करने की रूपरेखा तैयार की गई है। बैठक के अंत में उपजिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की कि यदि उनके आस-पास किसी भी सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत तहसील प्रशासन को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। इस बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,संबंधित थानों के थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के कानूनगो व लेखपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!