E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

 *विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा,

1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

*विधानसभा में गूंजा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा, 1400 महिलाओं के 61 लाख रुपये गबन का आरोप; विपक्ष का वॉकआउट* 

 

बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत 1400 महिलाओं का पैसा अधिकारियों ने डकार लिया है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग कांग्रेस विधायक ने की जिसके लिए विभागीय मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े तैयार नहीं हुई। इससे असंतुष्ट होकर कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

 

विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से विपक्ष के विधायक विक्रम मंडावी ने यह मामला उठाया। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती माताओं को दी जाने वाली पोषण सहायता की राशि अज्ञात बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जिससे 1400 महिलाओं के खाते में 61लाख 37 हजार रुपए जमा नहीं हुए। इसे महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बंदरबाट कर लिए। कांग्रेस विधायक ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने ऐसी किसी गड़बड़ी से इनकार करते हुए जांच के लिए तैयार नहीं हुईं । इस पर विपक्ष ने सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सदन में नारेबाजी की और कार्यवाही से वॉकआउट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!