E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्मराजस्थान

श्री घाँची समाज नवनिर्मित भवन का भव्य शुभ मुहूर्त सम्पन्न

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ वास्तु यज्ञ, 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं भजन संध्या का आयोजन

रिपोर्टर:- सुरेश चौहान

पिण्डवाड़ा,। श्री घाँची समाज, झाड़ोली के नवनिर्मित समाज भवन का भव्य शुभ मुहूर्त गुरुवार को धार्मिक श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक एकता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया।

वैदिक विधि-विधान से हुआ वास्तु यज्ञ
शुभ मुहूर्त के अवसर पर पंडित सुरेश महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वास्तु यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में घांची समाज झाड़ोली के मुखिया प्रतिनिधि भंवरलाल गेहलोत ने विधिवत आहुतियां अर्पित की। इस दौरान समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं समाजबंधु उपस्थित रहे और समाज भवन की समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की।

श्री घांची समाज के नवनिर्मित भवन को बताया समाज की बड़ी उपलब्धि
समाज के मुखिया वनाराम गेहलोत ने नवनिर्मित समाज भवन को समाज की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह भवन आने वाले समय में सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं,सहयोगकर्ताओं एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

महाप्रसादी में उमड़ा समाजबंधुओं का स्नेह
शुभ मुहूर्त समारोह के उपरांत महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें नांदिया,पिण्डवाड़ा,झाड़ोली,जनापुर,झांकर एवं शिवगढ़ सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाज में आपसी भाईचारे और एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

श्री घांची समाज युंवा संगठन के तत्वावधान में 105 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के अंतर्गत श्री घाँची समाज युवा संगठन के तत्वावधान में प्रतिभावान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह में समाज की 105 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संगठन के अध्यक्ष भेराराम भाटी एवं समाज के मुखिया वनाराम गेहलोत ने की। समारोह में संजय पुत्र रमेश जी भाटी को दसवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर तथा खुशबू पुत्री भेराराम जी राठौड़ को बारहवीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मंच संचालन राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा और प्रेरणा मिली।

उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ आयोजन
समारोह को लेकर समाज में विशेष उत्साह का माहौल रहा। सुबह से लेकर देर रात तक चले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में समाजबंधुओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। नवनिर्मित समाज भवन के शुभारंभ के साथ ही समाज को एक सशक्त एवं स्थायी मंच प्राप्त हुआ है, जो आने वाले वर्षों में समाज की गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।

भजन संध्या में देर रात्रि में बही भक्ति की सरिता
गुरुवार रात्रि आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन कलाकार बंसल भाटी एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। मधुर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!