आशीष पटेल को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
आशीष पटेल को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

आशीष पटेल को भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
बलौदाबाजार। भारतीय जन क्रांति परिषद (आस्था) भारत ने संगठन के विस्तार एवं राष्ट्र व धर्म सेवा के उद्देश्य से श्री आशीष पटेल, पिता श्री कौशल पटेल, निवासी कुम्हारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़ को संगठन का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संगठन द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति-पत्र में श्री आशीष पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति-पत्र के अनुसार वे संगठन के संविधान, सिद्धांतों, उद्देश्यों एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा उसकी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि श्री पटेल अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्र एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे।
नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री आशीष पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
श्री आशीष पटेल ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।


