*अमोरा होटल में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड और महामाया कृषि केंद्र का भव्य विक्रेता सम्मेलन संपन्न
शहर के प्रतिष्ठित अमोरा होटल में महामाया कृषि केंद्र, राजनंदगांव द्वारा 'बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड' कंपनी की एक विशेष व विशाल विक्रेता मीटिंग (डिस्ट्रीब्यूटर एंड डीलर मीट) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए कृषि उत्पाद विक्रेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*

*अमोरा होटल में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड और महामाया कृषि केंद्र का भव्य विक्रेता सम्मेलन संपन्न
राजनंदगांव।*
शहर के प्रतिष्ठित अमोरा होटल में महामाया कृषि केंद्र, राजनंदगांव द्वारा ‘बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड’ कंपनी की एक विशेष व विशाल विक्रेता मीटिंग (डिस्ट्रीब्यूटर एंड डीलर मीट) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए कृषि उत्पाद विक्रेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मीटिंग की अध्यक्षता महामाया कृषि केंद्र के प्रोप्राइटर श्री रतन ठाकरे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के उच्च अधिकारी श्री प्रदीप कटियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री रतन ठाकरे ने राजनंदगांव जिले से पहुंचे सभी विक्रेता बंधुओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने जिले के किसानों तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक कृषि उत्पाद पहुँचाने में विक्रेताओं के योगदान की सराहना की।
मीटिंग के दौरान कंपनी के उच्च अधिकारी श्री प्रदीप कटियाल ने बेस्ट एग्रो लाइफ लिमिटेड के नवीनतम व उन्नत कृषि उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कंपनी के आधुनिक उत्पाद फसलों को कीटों व बीमारियों से बचाकर किसानों की उपज और आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगामी फसल सीजन के लिए कंपनी की व्यापारिक योजनाओं और विक्रेताओं के लिए विशेष योजनाओं की रूपरेखा साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित राजनंदगांव जिले के सभी विक्रेता बंधुओं ने कंपनी के उत्पादों और नीतियों पर अपने विचार साझा किए तथा व्यापार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित यह मीटिंग नए व्यावसायिक लक्ष्यों के निर्धारण और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
