Uncategorized

भव्य कांवड़ यात्रा 9 अगस्त को निकलेगी, शिवभक्तों से शामिल होने की अपील

झाँसी। श्री सिद्धपीठ सकलद्वारी बालाजी धाम ओरछा परिवार के तत्वावधान में एवं पीठाधीश्वर पंo श्री रितिक जी महाराज के सान्निध्य में 9 अगस्त 2026 (रविवार) को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा श्री सिद्धपीठ सकलद्वारी बालाजी धाम ओरछा से रात्रि 1:00 बजे प्रस्थान करेगी और श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, झांसी पहुंचेगी, जहां प्रातः 8:00 बजे भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

यात्रा मार्ग में शिवभक्तों के स्वागत एवं सेवा के लिए आजादपुरा, ओरछा तिराहा, कानपुर चुंगी तथा इलाइट चौराहा पर जलपान, पुष्पवर्षा एवं स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है।

पं. रितिक महाराज ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है। यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8081038856 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!