Uncategorizedछत्तीसगढ़

ग्राम खैरखुटा में सचिव की कार्यशैली, आवास योजना में अनियमितता और शिक्षाकर्मी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने   विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्राम खैरखुटा में सचिव की कार्यशैली, आवास योजना में अनियमितता और शिक्षाकर्मी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने   विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्राम खैरखुटा में सचिव की कार्यशैली, आवास योजना में अनियमितता और शिक्षाकर्मी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों ने   विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

पिथौरा। विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरखुटा के ग्रामीणों ने पंचायत में कथित अनियमितताओं एवं राजनीतिक हस्तक्षेप के विरोध में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे तथा भाजपा मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर को विधायक के नाम सौंपा गया। ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्रों में पंचायत सचिव सुखसागर जगत की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि सचिव नियमित रूप से पंचायत मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए ग्रामीणों को बार-बार परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की अनुपस्थिति के कारण पंचायत के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सचिव के स्थान पर अन्य अधिकारी की पदस्थापना करने की मांग की है।

 

शिकायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई पात्र हितग्राहियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि पात्रता सूची के निर्धारण एवं चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाने तथा अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की है।

 

इसके अलावा ग्रामीणों ने शिक्षाकर्मी दिनेश प्रधान पर पंचायत की राजनीति में सक्रिय हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी पत्नी ग्राम पंचायत की उपसरपंच हैं और दिनेश प्रधान पंचायत की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर राजनीतिक प्रभाव स्थापित करने का प्रयास करते हैं, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों ने विधायक से मांग की है कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राम पंचायत में पारदर्शी, जवाबदेह एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित हो सके। ज्ञापन पर ग्राम पंचायत खैरखुटा के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!