Uncategorizedछत्तीसगढ़

महासमुन्द की बेटी को राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी*

महासमुन्द की बेटी को राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी*

*महासमुन्द की बेटी को राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

 

“राष्ट्रीय दायित्व से बढ़ा महासमुन्द का गौरव, छत्तीसगढ़ का सम्मान – सुरोतीलाल लकड़ा

महासमुन्द। महासमुन्द की लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल केदुवां के महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा ने हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

लकड़ा ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी की कर्मठता, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण, संघर्षशीलता, सहज व्यक्तित्व एवं प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निश्चित रूप से महासमुन्द सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है।

उन्होंने कहा कि श्रीमती चौधरी जी के ऊर्जावान एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर की मातृशक्ति को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई प्रेरणा मिलेगी। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल महासमुन्द की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। एक जनप्रतिनिधि एवं संगठन की समर्पित कार्यकर्ता के रूप में श्रीमती चौधरी जी ने अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व का प्रभाव निरंतर स्थापित किया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी उनके समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता का सम्मान है।

लकड़ा ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी असीम कृपा एवं आशीर्वाद सदैव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी पर बना रहे। महादेव उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति, सामर्थ्य एवं सफलता प्रदान करें तथा उनके प्रत्येक संकल्प को सिद्धि प्रदान करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला मोर्चा नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा देश की नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने एवं सशक्त बनाने का अभियान और अधिक प्रभावशाली गति से आगे बढ़ेगा।

अंत में लकड़ा ने पुनः श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

हर हर महादेव!
जय भाजपा!

सादर—
सुरोतीलाल लकड़ा
महामंत्री
भाजपा मंडल केदुवां, विधानसभा सरायपाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!