साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन”
'एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर विशाल साइबर जागरूकता अभियान'

✍️भारत संवाद ✍️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शाजापुर एसपी श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर कालापीपल पुलिस द्वारा सहारा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि भंडारी एवं साइबर सेल प्रमुख राहुल मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों,साइबर कानूनों, ऑनलाइन सुरक्षा तथा डिजिटल दुनिया में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की,अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक एवं कॉल से सावधानी,ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में जागरूक किया।इस अवसर पर सहारा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज दुबे भी उपस्थित रहे,उन्होंने विद्यार्थियों के हित में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया


