यूपी

तेजतर्रार इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने गुरसरांय थाने की संभाली कमान

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। 1 अगस्त शनिवार देर शाम तेजतर्रार इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने गुरसरांय थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाने पर आने वाले हर पीड़ित की शिकायत को पूरी गंभीरता से सुनकर समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!