Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

13 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार* 

 

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बिर्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 26 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 13 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक कार और पायलेटिंग कर रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

दरअसल, 1 अगस्त को बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव की तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की ओर एक कार में गांजा ले जाया जा रहा है और मोटरसाइकिल सवार उसकी पायलेटिंग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार और मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा।

 

कार की तलाशी लेने पर अलग-अलग पैकेट में 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!