यूपी

रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क में उद्योग स्थापना के लिए 37 भूखण्ड उपलब्ध

उद्यमियों को मिल रहा विभिन्न प्रोत्साहनों का लाभ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। उद्योग विभाग, झांसी में प्लेज पार्क योजना के संबंध में उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी एवं प्रवर्तक श्री अशोक आनंदानी द्वारा जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्लेज पार्क योजना है। योजनान्तर्गत जनपद झांसी में दिगारा-डिमरौनी रोड पर रानी लक्ष्मीबाई प्लेज पार्क की स्थापना की गई है। उक्त प्लेज पार्क का विकास 10.52 एकड़ भूमि पर किया गया है, जिसमें कुल 37 भूखण्ड उपलब्ध हैं।उन्होंने बताया कि प्लेज पार्क योजना की कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं। योजना के अन्तर्गत स्थापित होने वाले उद्योगों को 100 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी में छूट, झांसी विकास प्राधिकरण के विकास शुल्क में 75 प्रतिशत छूट, 5 प्रतिशत ब्याज उपादान तथा 25 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्लेज पार्क में 48 एवं 50 फीट चौड़ी सड़कें, सिंगल गेट, बाउंड्रीवाल, आरसीसी रोड, सीवर लाइन, वाटर सप्लाई, ईटीपी प्लांट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह साइट कानपुर हाईवे से डिमरौनी रोड पर लगभग 2 किलोमीटर आरसीसी रोड के माध्यम से जुड़ी हुई है।उन्होंने बताया कि प्लेज पार्क में उद्योग स्थापना के लिए फ्री होल्ड भूमि उपलब्ध है तथा उद्योग स्थापना हेतु प्रथम रजिस्ट्री भी की जा चुकी है। इच्छुक उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए शीघ्र भूखण्ड प्राप्त किया जा सकता है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!