Uncategorized

भंडारी की लोकप्रियता से क्यों बेचैनी ? जनप्रतिनिधियों के बीच उठे सवाल..!

*थाना प्रभारी से निरीक्षक बने रवि भंडारी की कार्यशैली ने बनाई अलग पहचान-तबादले के बाद भी क्षेत्र में नाम की चर्चा*

 

✍️✒️भारत संवाद ✍️✒️
कालापीपल(बब्लू जायसवाल)पुलिस महकमे में कई अधिकारी आते-जाते हैं, लेकिन कुछ अपनी कार्यशैली की ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि तबादले के बाद भी उनकी चर्चा खत्म नहीं होती, निरीक्षक रवि भंडारी भी इन दिनों इसी वजह से सुर्खियों में हैं,कालापीपल में थाना प्रभारी रहते हुए आमजन से संवाद और पुलिसिंग की कार्यशैली को लेकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई,जिसका असर अब भी क्षेत्र की चर्चाओं में दिखाई दे रहा है,
भंडारी की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है,सवाल यह उठ रहा है कि एक पुलिस अधिकारी की आमजन के बीच बढ़ती स्वीकार्यता आखिर कुछ लोगों को असहज क्यों कर रही है ? क्या लोकप्रियता ही उनके लिए परेशानी का कारण बन गई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी ?
हालांकि जनप्रतिनिधियों की कथित घबराहट या असहजता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है,ऐसे में इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है,बावजूद इसके क्षेत्र में भंडारी की कार्यशैली और लोकप्रियता को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं,
*तबादला हो गया लेकिन चर्चा नहीं थमी* यही श्रीभंडारी की लोकप्रियता की कहानी कहने के लिए काफी है।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!