यूपी

थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के नेतृत्व में टोड़ीफतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटी मंगल सिंह गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

टोड़ीफतेहपुर (झांसी)। जनपद झांसी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। थानाध्यक्ष पवन जायसवाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने धारा 323/504/506 भादवि से संबंधित गैर-जमानती वारंटी (NBW) अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन में निष्पादित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय द्वारा निर्गत केस संख्या 1249/17 (अ0सं0 192/17, धारा 323/504/506 भादवि) में वांछित चल रहे अभियुक्त मंगल सिंह पुत्र मन्नालाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम बृकसिंहपुरा थाना टोड़ीफतेहपुर जनपद झांसी को पुलिस टीम ने 6 अक्टूबर 2026 धर दबोचा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!